ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग में क्या शामिल हैं अरब मुल्क?
पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान के खिलाफ बड़े
पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी के कई अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है.
