Pune Building Collapse: कचरे का पहाड़ बना काल; पुणे हादसे में गई नौ की जान, इसे किसने बताया एक्ट ऑफ गॉड?
पुणे के पास मोशी स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में इमारत गिरने के हादसे में लापता आखिरी व्यक्ति का शव भी रविवार तड़के बरामद कर लिया
पुणे के पास मोशी स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में इमारत गिरने के हादसे में लापता आखिरी व्यक्ति का शव भी रविवार तड़के बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बचाव दल ने तलाशी अभियान पूरा होने के बाद इसे समाप्त कर दिया।
