फतेहपुर का युवक, उन्नाव की लड़की... कानपुर के होटल में दोनों की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों कमरे के अंदर बेहोशी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में मिले और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.
