40 दिन में 70 बार हुई चोरी... राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, बदल दिया गया काउंटिंग सिस्टम
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 40 दिनों के भीतर कथित तौर पर 70 बार चढ़ावे से रकम निकाली गई. जांच के बाद अब मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था भी बदल दी है. पहले दो शिफ्ट में होने वाली गणना अब सिर्फ एक ही शिफ्ट में की जाएगी.
