सांप से भी खतरनाक हैं ये लोग! चाणक्य ने बताई ऐसे धोखेबाजों की पहचान
Quote of the Day: आचार्य चाणक्य की नीतियां न केवल सदियों पुरानी हैं, बल्कि आज के दौर में भी उतनी ही सटीक और प्रासंगिक हैं
Quote of the Day: आचार्य चाणक्य की नीतियां न केवल सदियों पुरानी हैं, बल्कि आज के दौर में भी उतनी ही सटीक और प्रासंगिक हैं.
चाणक्य ने अपने ज्ञान के माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाई है. एक नीति में उन्होंने बताया है कि मनुष्य को अपने आसपास
के लोगों को पहचानने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सांप से भी कहीं अधिक खतरनाक साबित हो
सकते हैं, क्योंकि सांप तो केवल मजबूरी में या रक्षा के लिए डसता है, लेकिन ये लोग अपनी कुटिलता से जीवन भर नुकसान पहुंचा सकते हैं.
