फिनलैंड में लापता हैदराबाद के छात्र का शव समुद्र में मिला, परिवार ने जताया मर्डर का शक
फिनलैंड में पिछले दो महीनों से लापता हैदराबाद के छात्र का शव हेलसिंकी के समुद्र से बरामद किया गया है. वो आखिरी बार 5 मई
फिनलैंड में पिछले दो महीनों से लापता हैदराबाद के छात्र का शव हेलसिंकी के समुद्र से बरामद किया गया है. वो आखिरी बार 5 मई को हेलसिंकी के एक शॉपिंग मॉल में देखा गया था, जिसके बाद से ही लापता था. फिनलैंड में भारतीय दूतावास ने ईमेल के जरिए छात्र के परिवार को इस बात की जानकारी दी है.
