'फ्लैट पर गई थी, 2-3 बार साथ में ड्रग्स ली...' युवती के बयान से इंदौर ड्रग्स केस में नया मोड़, जांच के घेरे में 203 नाम
मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए ड्रग्स रैकेट की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. राजेंद्र नगर थाने में 9 जुलाई को दर्ज
मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए ड्रग्स रैकेट की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. राजेंद्र नगर थाने में 9 जुलाई को दर्ज केस में पुलिस पहले दो आरोपियों तक पहुंची, लेकिन पूछताछ का दायरा बढ़ा तो कहानी कहीं बड़ी निकलती दिखाई दी. इंदौर के डीसीपी (जोन-1) नरेंद्र रावत ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी इरफान खान उर्फ गोली चंदेरी और संजय कौशल से पूछताछ में पता चला कि वे मानव गंगवानी और नाना पटवारी उर्फ कुलभूषण को ड्रग्स सप्लाई करते थे.
