Maharashtra Updates: हॉस्टल में खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी, कई छात्र अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा इलाके में स्थित समाज कल्याण विभाग के एक छात्रावास में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा इलाके में स्थित समाज कल्याण विभाग के एक छात्रावास में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों ने जैसे ही खाना खाया, उसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। छात्रों को पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। तबीयत खराब होते ही प्रभावित छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
