होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा
पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले
पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है.
ईरान ने रविवार को दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को 'अगली नोटिस तक' बंद करने का ऐलान कर दिया.
इसके कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों पर ताजा हवाई हमले कर दिए. दोनों देशों के बीच
बढ़ती यह तकरार वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिए एक बार फिर बड़ा खतरा बन गई है.
