पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी... बेनतीजा रही बघेल-चन्नी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग को हटाने की मांग बरकरार
पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर जारी अंदरूनी कलह फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस के पंजाब प्रभारी
पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर जारी अंदरूनी कलह फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. बैठक में शामिल कई वरिष्ठ नेताओं ने एक बार फिर राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग दोहराई.
