मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मैतेई समुदाय के 6 घरों में लगाई आग
मणिपुर के इंफाल वेस्ट में मैतेई समुदाय के छह खाली घरों में आग लगाने के बाद एक बार फिर तनाव फैल गया. घटना के बाद
मणिपुर के इंफाल वेस्ट में मैतेई समुदाय के छह खाली घरों में आग लगाने के बाद एक बार फिर तनाव फैल गया. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित इलाके की ओर बढ़े, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया.
पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. मई 2023
से मैतेई और कूकी समुदायों के बीच जारी हिंसा के कारण राज्य में तनाव बना हुआ है.
