बारिश में उड़ने वाले कीड़ों ने कर दिया है जीना मुहाल? बल्ब के पास रख दें ये 1 चीज, मिनटों में घर से जाएंगे भाग
बारिश का मौसम भीषण गर्मी के बाद सुकूनभरा एहसास लाता है. बारिश से होने वाली ठंडक और खुशनुमा माहौल जितने अच्छे लगते हैं, उतना ही
बारिश का मौसम भीषण गर्मी के बाद सुकूनभरा एहसास लाता है. बारिश से होने वाली ठंडक और खुशनुमा माहौल जितने अच्छे लगते हैं, उतना ही कुछ छोटी-छोटी समस्याएं परेशान भी करती हैं. दरअसल, बारिश में ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जिनका सामना लोगों को करना पड़ता है. इनमें सबसे आम समस्या है बारिश पड़ने के बाद शाम होते ही लाइट के आसपास उड़ने वाले कीड़ों का जमा हो जाना. कई बार ये कीड़े घर के अंदर तक आ जाते हैं और खाना खाने से लेकर बालकनी में बैठने तक का मजा खराब कर देते हैं.
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और केमिकल स्प्रे खरीदने का मन बना रहे हैं को रुक जाएं. क्योंकि हर बार केमिकल स्प्रे इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है. घर में मौजूद कुछ नॉर्मल सी चीजों की मदद से भी इन उड़ने वाले कीड़ों से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. आइए जानते हैं आसान और असरदार घरेलू तरीके. बारिश में लाइट की तरफ क्यों आते हैं उड़ने वाले कीड़े?
बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे कई तरह के उड़ने वाले कीड़े ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. इनमें से ज्यादातर कीड़े रोशनी की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. इसलिए जैसे ही शाम को घर के बाहर या बालकनी की लाइट जलती है, कुछ ही देर में उसके आसपास कीड़ें बहुत ज्यादा मात्रा में जमा होने लग जाते हैं. जहां पेड़-पौधे ज्यादा हों या आसपास पानी जमा रहता हो, वहां ये समस्या और भी बढ़ जाती है.
1. सरसों के तेल वाला आसान देसी उपाय अगर लाइट के आसपास सबसे ज्यादा कीड़े आते हैं, तो इन्हें भगाने के लिए आप सरसों के तेल का एक आसान देसी तरीका आजमा सकते हैं.
