अशोक खरात के बाद एक और बाबा ने खुद को चमत्कारी बता किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के नागपुर में खुद को चमत्कारी बाबा बताने वाले संजय शिरोडे को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस
महाराष्ट्र के नागपुर में खुद को चमत्कारी बाबा बताने वाले संजय शिरोडे को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, उसने पीड़िता के बेटे को नौकरी दिलाने और विशेष पूजा कराने का झांसा दिया था. पूजा के दौरान महिला के पति और बेटे को बाहर भेजकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना तो नहीं बनाया.
