अंबाला पुलिस स्टेशन ब्लास्ट: PAK आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 पर NIA की चार्जशीट
हरियाणा के अंबाला में हुए पुलिस स्टेशन ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने इस मामले में पाकिस्तानी
हरियाणा के अंबाला में हुए पुलिस स्टेशन ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. NIA का कहना है कि पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर लोगों में दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी. NIA ने इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका भी अदालत के सामने रखी है.
