दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को दिया टिकट, तो नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की पार्टी से मिला बड़ा 'ऑफर'
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब देश की सियासत का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब देश की सियासत का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मचे बवाल के बीच दो बड़ी घटनाएं हुईं. कांग्रेस ने इस सीट से घनश्याम सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. दूसरी और सबसे चौंकाने वाली घटना यह रही कि महाराष्ट्र की प्रमुख पार्टी शिवसेना (UBT) ने नाराज नरोत्तम मिश्रा को दतिया से चुनाव लड़ने का खुला न्योता दे दिया है.
