वियतनाम में घूमने निकले 15 भारतीयों की मौत, ऐसे मातम में बदल गया खुशियों का सफर
वियतनाम के मशहूर फू क्वोक द्वीप पर घूमने गए भारतीय पर्यटकों का खूबसूरत सफर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया. वहां 32
वियतनाम के मशहूर फू क्वोक द्वीप पर घूमने गए भारतीय पर्यटकों का खूबसूरत सफर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया. वहां 32 भारतीय पर्यटकों समेत चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में अचानक पलट गई.
इस खौफनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल
लिया गया. भारतीय दूतावास ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 10 लोग तमिलनाडु के, 3 आंध्र प्रदेश के, इसके अलावा
2 लोग केरल के रहने वाले थे. इहादसे के बाद भारत और वियतनाम की एजेंसियां लगातार पीड़ितों की मदद के काम में जुटी हैं.
