कोलकाता एयरपोर्ट की जमीन पर बनी मस्जिद में नमाज बंद
लगभग 136 वर्ष पूर्व बनी गौरीपुर जामा मस्जिद दमदम हवाई अड्डे के भीतर स्थित है. यह मस्जिद हवाई अड्डे के दो रनवे में से दूसरे
लगभग 136 वर्ष पूर्व बनी गौरीपुर जामा मस्जिद दमदम हवाई अड्डे के भीतर स्थित है. यह मस्जिद हवाई अड्डे के दो रनवे में से दूसरे या छोटे रनवे के बेहद करीब है. हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार मुख्य रनवे के रखरखाव के लिए बंद होने पर दूसरे रनवे का उपयोग करना पड़ता है. इस दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताएं अधिकारियों के सामने आती हैं.
