घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल पिरामिड, कभी नहीं होगा पैसों का घाटा
वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और वास्तु दोष कम करने के लिए कई उपाय बताए जाते हैं. इन्हीं में से एक उपाय
वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और वास्तु दोष कम करने के लिए कई उपाय बताए जाते हैं. इन्हीं में से एक उपाय क्रिस्टल पिरामिड को भी माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ कमल नंदलाल के अनुसार, सही स्थान पर रखा गया शुद्ध क्रिस्टल पिरामिड घर, दुकान या कार्यस्थल के वातावरण को सकारात्मक बनाने में सहायक माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में क्रिस्टल का पिरामिड सही दिशा में रखा जाता है, वहां न तो पैसों का घाटा होता है और करियर-कारोबार में कोई रुकावट आती है.
