पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार से महिला को घसीटा; प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या, पेट में जुड़वा बच्चे मरे; बघेल बोले- जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में सबसे बड़ी खबर कांग्रेस जुड़ी रही। प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में चन्नी गुट के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में सबसे बड़ी खबर कांग्रेस जुड़ी रही। प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में चन्नी गुट के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा- मैं अपनी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा। जीतने वाले को ही टिकट दिया जाएगा। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बघेल बोले- हाईकमान को दूंगा पूरी रिपोर्ट, जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले टूट का खतरा बना हुआ है। पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी की अगुआई वाले कांग्रेस के बागी गुट और AICC प्रभारी भूपेश बघेल की चंडीगढ़ में राणा गुरजीत के घर करीब 2 घंटे मीटिंग चली। मीटिंग के बाद बघेल ने कहा- सभी नेताओं से मिला हूं। मुझे आज राणा गुरजीत ने न्योता दिया था। सभी साथियों से बात हुई। मुलाकात हुई। उन्होंने अपनी बात रखी है। जो पार्टी हाईकमान का फैसला है, किसी को एतराज नहीं है। जो जीतने लायक है, उसे जरूर टिकट मिलेगी। कोई भी ये न सोचे कि उसके सिर पर किसी का हाथ नहीं है। मैं अपनी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा। वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- हमने बघेल के सामने अपनी बात रखी। कई बार पार्टी में फैसले वापस भी लेने पड़ते हैं। हमें डटकर बोलने वाला नेता चाहिए, हमें समझौता करने वाले नेता की जरूरत नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. महिला को 100 मीटर कार से घसीटा, औंधे मुंह सड़क पर गिरी जालंधर में बाबा का भेष धारण कर आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को लूट लिया। पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसकी कान की बाली छीन कर भाग गए। लुटेरे कार पर आए थे और सब्जी ले रही महिला से पता पूछने लगे। जैसे ही महिला रस्ता बताने लगी तो लुटेरे उसके गहनों की तारीफ करने लगे। तभी ड्राइवर सीट के साथ बैठा लूटेरा सीधा महिला का टॉप्स खींचने लगा। विरोध करने पर लुटेरे कार भगाने लगे। महिला कार पर ही लटक गई तो उसे करीब 100 मीटर तक कार से घिसटते ले गए। इसके बाद महिला औंधे मुंह सड़क पर गिरी, जिससे उसके मुंह और सिर में चोट लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' निहंग पर भड़की, बोली- कत्ल नहीं किया, बेल मिल गई पंजाब की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रंजीत कौर ने निहंग द्वारा FIR कराने के बाद उन्हें चैलेंज किया है। रंजीत ने नया वीडियो जारी कर कहा- मुझे कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
मेरे फरार होने की बात कोई साबित कर दे। इशारों-इशारों में निहंग पर तंज भी कसा। वीडियो में रंजीत कौर अपने पति के साथ आईं। उनके पति ने हाथ में कागजात लिए होते हैं और उसे दिखाते हुए रंजीत कहती हैं- लोग बोल रहे थे कि मैं घर पर ताला लगाकर फरार हो गई हूं, जबकि हकीकत यह है कि मैं चंडीगढ़ में शूटिंग के सिलसिले में गई थी। रंजीत कौर के खिलाफ लुधियाना में धार्मिक भावनाएं आहत करने की FIR दर्ज की गई थी। इसमें उनके पति जिंदा हंस को भी आरोपी बनाया गया था। केस निहंग ने दर्ज कराया था। आरोप है कि चुम्मेवाली भाभी इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट अपलोड करती हैं। अश्लील कपड़े पहनकर अपने अंग दिखाती है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. डेरे के बाहर युवक की हत्या, 5 गोलियां मारीं, इकलौता बेटा था अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या कर कर दी गई। आरोपी मोटरसाइकिल पर युवक के डेरे पर पहुंचे और उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जब विवाद बढ़ा तो बदमाशों ने पिस्टल से 5 राउंड फायर कर दिया। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. 3 जिलों में बारिश, सड़क दो फाड़ हुई, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में बारिश हुई, इसके साथ ही चंडीगढ़ में तेज बारिश हुई। जिससे लुधियाना के एसबीएस नगर सिटी सेंटर रोड दो फाड़ हो गई। वहीं भांखरपुर के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए मनीमाजरा के तीन दोस्त तेज बहाव में फंस गए। इनमें से दो लोग बह गए, जबकि तीसरा किसी तरह झाड़ियों को पकड़कर बच गया।। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 12 जुलाई को 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 6.