अस्पताल में दो दिन से बिजली गुल, अंधेरे में हो रहा मरीजों का इलाज
यूपी के बांदा जिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं. अंधेरे में मरीजों का
यूपी के बांदा जिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं. अंधेरे में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जबकि CT Scan, Ultrasound और अन्य जरूरी जांचें रुक गई हैं. दूर-दराज से पहुंचे मरीज इलाज के इंतजार में भटक रहे हैं और अस्पताल प्रशासन बिजली विभाग की ओर इशारा कर रहा है.
