'पुलिस अधिकारियों को बचाने...', भरत तिवारी के भाई ने लगाए आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनके भाई चंदन तिवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि परिवार बिहार से
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में उनके भाई चंदन तिवारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि परिवार बिहार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद लेकर दिल्ली आया है. चंदन तिवारी का आरोप है कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और जांच आगे नहीं बढ़ रही है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बचाने की कोशिश का भी आरोप लगाया तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की.
