लापता हो गया मॉनसून... 70-80% भारत के ऊपर नहीं दिख रहे बारिश वाले बादल
देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश अचानक कम हो गई है. 11 जुलाई को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के
देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश अचानक कम हो गई है. 11 जुलाई को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के करीब 70-80% हिस्से पर बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश वाले बादल नहीं दिखे.
ऐसा तब हुआ है, जब 9 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में पहुंच चुका था. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी वजह भारत से हजारों किलोमीटर दूर पश्चिमी प्रशांत महासागर में बना एक ताकतवर चक्रवात है.
इसी कारण मॉनसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है. कई राज्यों में बारिश कम हो गई है.
