'ट्रेन सफर' से नरोत्तम मिश्रा का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: टिकट कटने के बाद पहली बार बोले पूर्व गृहमंत्री- यही परीक्षा की घड़ी है, कार्यकर्ता रखें संयम
मध्य प्रदेश के दतिया में टिकट मिलने के बाद भड़की बगावत की आग के बीच बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का बेहद अहम और
मध्य प्रदेश के दतिया में टिकट मिलने के बाद भड़की बगावत की आग के बीच बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का बेहद अहम और शांत रुख सामने आया है. डबरा से भोपाल के लिए ट्रेन से रवाना हुए पूर्व गृहमंत्री ने 'आजतक' से खास बातचीत में स्पष्ट किया कि वे संगठन के निर्णय के साथ खड़े हैं. दतिया में चल रहे चक्काजाम, तोड़फोड़ और पेट्रोल-मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिशों के विजुअल्स पर चिंता जताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया.
