कंपनी ने केवल नौकरी नहीं ली बल्कि यादें भी ले ली, बेथेस्डा यूनियन का HR पर आरोप
अभी कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ्ट से 4800 कर्मचारियों की एक साथ छंटनी के बाद कंपनी के एचआर हेड का लेटर चर्चा में आ गया था
अभी कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ्ट से 4800 कर्मचारियों की एक साथ छंटनी के बाद कंपनी के एचआर हेड का लेटर चर्चा में आ गया था लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने कंपनी के नीतियों पर सवाल उठा दिया है. बेथेस्डा यूनियन का आरोप है कि कंपनी के मानव संसाधन (HR) विभाग ने माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की याद में बनाया गया स्मारक हटा दिया. इसके बाद कंपनी की आलोचना हो रही है और लोग कह रहे हैं कि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया.
