बिना वीजा भारत में रह रहे पाकिस्तानी मां-बेटा गिरफ्तार, मिले भारतीय पहचान पत्र
बेंगलुरु के पास बागेपल्ली में पुलिस ने अवैध तरीके से रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक महिला
बेंगलुरु के पास बागेपल्ली में पुलिस ने अवैध तरीके से रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक महिला, उसका बेटा शामिल हैं, जो वीजा खत्म होने के बाद भी चोरी-छिपे भारत में रह रहे थे. हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद इन दोनों ने वोटर आईडी, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे जरूरी भारतीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
