उड़ान भरते ही हवा में अटका CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप
बिहार के हाजीपुर में पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. उड़ान भरने के
बिहार के हाजीपुर में पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी हेलीकॉप्टर से रवाना हुए. उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर करीब चार मिनट तक 150 फीट की ऊंचाई पर एक ही जगह मंडराता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया. सुरक्षा कर्मियों ने एहतियातन लोगों को हेलीपैड से दूर हटाया. बाद में जानकारी मिली कि रूट क्लीयरेंस की पुष्टि नहीं होने के कारण हेलीकॉप्टर को कुछ देर तक हवा में ही इंतजार करना पड़ा.
