'नरोत्तम की टिकट कटी, खुल गई पोल', दतिया टिकट कांड पर कांग्रेस का तंज
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर छिड़ा सियासी घमासान अब हिंसक झड़प, नेशनल हाईवे पर पथराव और तीखी बयानबाजी के साथ चरम पर पहुंच गया है
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर छिड़ा सियासी घमासान अब हिंसक झड़प, नेशनल हाईवे पर पथराव और तीखी बयानबाजी के साथ चरम पर पहुंच गया है. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने करीब 12 घंटे तक नेशनल हाईवे-44 को पूरी तरह ठप रखा, जिसे खाली कराने के दौरान भारी बवाल हुआ. इस पूरे घटनाक्रम पर अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जोरदार तंज कसा है.
