1.4 करोड़ रुपये का ऑफर मिलने के बाद BIT के छात्र ने बताई अपनी कहानी
कहते हैं न मेहनत तब तक करो, जब तक सफलता न मिल जाए. लिंक्डइन से मिले 1.4 करोड़ रुपये के ऑफर के बाद बीआईटी मेसरा
कहते हैं न मेहनत तब तक करो, जब तक सफलता न मिल जाए. लिंक्डइन से मिले 1.4 करोड़ रुपये के ऑफर के बाद बीआईटी मेसरा के ग्रेजुएट कुशाग्र सहाय चर्चा में हैं. लेकिन उनका कहना है कि यह सफलता केवल एक बड़े पैकेज की वजह से नहीं मिली, बल्कि कई सालों की मेहनत, बेहतर प्रोजेक्ट्स और कंप्यूटर साइंस की मजबूत समझ का नतीजा है. रांची से शुरू हुआ उनका सफर अब दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों तक पहुंच गया है.
