पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने सुनाया फैसला- नहीं हटेंगे वडिंग, टिकट बंटवारे पर चन्नी गुट को दिया ये भरोसा
पंजाब में कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप में चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों के साथ आज चंडीगढ़ में
पंजाब में कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप में चल रही खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों के साथ आज चंडीगढ़ में पंजाब के कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश सिंह बघेल से मुलाकात की है. चन्नी गुट के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद भूपेश सिंह बघेल ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व में कोई झगड़ा नहीं है. लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है.
