IIIT बेंगलुरु के छात्र को 1.5 करोड़ का पैकेज, कई Iits से आगे निकला संस्थान
बेंगलुरु के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-B) के एक छात्र को 1.5 करोड़ रुपये सालाना का प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यह संस्थान के इतिहास
बेंगलुरु के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-B) के एक छात्र को 1.5 करोड़ रुपये सालाना का प्लेसमेंट ऑफर मिला है. यह संस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज है और इस प्लेसमेंट सीजन में कई IITs के टॉप ऑफर्स से भी ज्यादा है. इसके अलावा, संस्थान के दो अन्य छात्रों को भी 1.3 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज मिले. ये तीनों छात्र IIIT-बेंगलुरु के इंटीग्रेटेड एमटेक प्रोग्राम से हैं.
