'40 घंटे से ज्यादा काम मत करो', भारतीय महिला ने बताया न्यूजीलैंड के ऑफिस का नियम
भारत में काम के घंटे (वर्किंग आवर्स), ओवरटाइम और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर अक्सर बहस होती रहती है. बेहतर नौकरी, अच्छी सैलरी और जीवन स्तर
भारत में काम के घंटे (वर्किंग आवर्स), ओवरटाइम और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर अक्सर बहस होती रहती है. बेहतर नौकरी, अच्छी सैलरी और जीवन स्तर की तलाश में बड़ी संख्या में भारतीय विदेशों का रुख भी करते हैं. ऐसे में जब कोई भारतीय विदेश के वर्क कल्चर का अपना अनुभव साझा करता है, तो वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है. इन दिनों न्यूजीलैंड में काम कर रहीं भारतीय महिला यामिका गांधी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है.
