कपिल शर्मा कैफे फायरिंग मामला: कनाडा से डिपोर्ट होगा बिश्नोई का गुर्गा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में कार्रवाई तेज हो गई है. फ्रांस में गैंग से जुड़े गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया, जिसे कनाडा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में कार्रवाई तेज हो गई है. फ्रांस में गैंग से जुड़े गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया, जिसे कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा. वह ड्रग्स तस्करी और गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में वांछित है. वहीं कनाडा में जशनदीप सिंह को डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है, जिस पर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग में हथियार छिपाने में मदद करने का आरोप है.
