गाजियाबाद में चलती स्कूल बस बनी आग का गोला, खाली होने से टला बड़ा हादसा
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंदग्राम तिराहे के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नामचीन डीपीएसजी (Delhi Public School Ghaziabad) की एक
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंदग्राम तिराहे के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नामचीन डीपीएसजी (Delhi Public School Ghaziabad) की एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई.
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. राहत की
बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त बस में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था. चालक ने भी समय रहते बस
से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
