चुपके से खींची गईं कोहली की तस्वीरें, पता चला तो टीममेट को किया मैसेज
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं. कोहली काफी दिनों से ब्रिटेन में ही हैं और 14 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में उनके टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने कोहली की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है.
