पॉक्सो के आरोपी का खूनी खेल: नाबालिग समेत छह को उतारा मौत के घाट; आखिर कैसे एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार?
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसने नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी।
इसके बाद उसने अपनी ही पत्नी और दो बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुदकुशी करने जा रहा है।
इसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
