'मैंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं...', ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी तबाही
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ही ऐसी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ही ऐसी सैन्य कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा. उन्होंने कहा कि ईरान पर इतिहास का सबसे भीषण बमबारी होगी. ट्रंप ने कहा कि ईरान वर्षों से उन्हें निशाना बनाना चाहता है, लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ किसी नए हत्या के खतरे की कोई ताजा खुफिया जानकारी नहीं है.
