VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी... चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला?
अयोध्या राम मंदिर में वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है. ट्रस्ट ऑफिस के इंचार्ज के मुताबिक जिन
अयोध्या राम मंदिर में वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है. ट्रस्ट ऑफिस के इंचार्ज के मुताबिक जिन अधिकारियों की आईडी से पास जारी होते थे, उनके इस्तीफे के कारण यह व्यवस्था प्रभावित हुई है. वहीं, चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा और दान गणना व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. गणनास्थल पर 13 नए सीसीटीवी कैमरे, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, वीडियोग्राफी और बिना जेब वाली ड्रेस जैसी नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.
