प्यार में बाधा बना पति तो पत्नी ने करा दी हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल
सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले लापता हुए विपिन कुमार यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच
सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले लापता हुए विपिन कुमार यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी आंचल यादव ने अपने प्रेमी सुनील कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने पहले शव को कुएं में फेंका, फिर पुलिस जांच तेज होने पर उसे निकालकर जमीन में दफना दिया.
