मॉनसून ब्रेक! दिल्ली में अगले 7 दिन नहीं होगी बारिश, फिर बढ़ेगी गर्मी, 38 डिग्री पहुंचेगा पारा
राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अब मॉनसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगने वाला है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली
राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अब मॉनसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगने वाला है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी और लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मॉनसून ब्रेक की स्थिति के चलते अगले करीब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना काफी कम है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
