गाजियाबाद में 24 घंटे में करंट से दूसरी मौत, ट्रांसफॉर्मर के पास खेल रहे मासूम की गई जान
गाजियाबाद में 24 घंटे के भीतर करंट लगने से मौत का दूसरा मामला सामने आया है. टीला मोड़ की इकबाल कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर के पास
गाजियाबाद में 24 घंटे के भीतर करंट लगने से मौत का दूसरा मामला सामने आया है. टीला मोड़ की इकबाल कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर के पास करंट की चपेट में आने से 8 वर्षीय अयान की मौत हो गई. परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
