AAP से टूटकर बनी पार्टी का BJP में विलय, MCD में बड़ा फेरबदल
दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग हुई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP)
दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग हुई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय हो गया.
इसके साथ ही IVP के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम के बाद MCD में भाजपा की ताकत और बढ़ गई
है. पार्टी मुख्यालय में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में सभी पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
