गुरुग्राम एनकाउंटर: मारे गए चार बदमाशों में नाबालिग जेवलिन प्लेयर भी, घरवाले बोले- गोली पैर में क्यों नहीं मारी
गुरुग्राम साउथ सिटी-1 इलाके में कल देर रात हुई एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) ने न सिर्फ पुलिस और अपराधियों के बीच की जंग को उजागर किया
गुरुग्राम साउथ सिटी-1 इलाके में कल देर रात हुई एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) ने न सिर्फ पुलिस और अपराधियों के बीच की जंग को उजागर किया है, बल्कि एक दुखद और दहला देने वाली सच्चाई भी सामने रखी है. इस एनकाउंटर में मारे गए चार लोगों में से दो 17 वर्षीय किशोर ऐसे थे, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन गलत संगत ने उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया.
