नोएडा में नाले में गिरने से युवक की मौत, गाजियाबाद में करंट ने ली बच्चे की जान
नोएडा में बारिश के दौरान खुले और असुरक्षित नालों की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-57 में गुरुवार को
नोएडा में बारिश के दौरान खुले और असुरक्षित नालों की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई. थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-57 में गुरुवार को एक युवक की नाले में गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई.
इस घटना के बाद एक बाद फिर नोएडा प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान
28 वर्षीय आर्यन पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम चौड़ा, सेक्टर-22, नोएडा के रूप में हुई है. बताया गया कि आर्यन बारिश के दौरान काम पर
जा रहा था, तभी वह खुले नाले में गिर गया.
