'सड़कें नहीं तो जूते-चप्पल त्याग दूंगा', BJP MLA की कसम से असहज हुए CM
मध्य प्रदेश में विकास और सड़कों के दावों के बीच सत्तारूढ़ BJP के भीतर से ही एक अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ वाकया
मध्य प्रदेश में विकास और सड़कों के दावों के बीच सत्तारूढ़ BJP के भीतर से ही एक अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ वाकया सामने आया है. कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही विधानसभा क्षेत्र की बदहाल और जर्जर सड़कों का मुद्दा बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में उठाया. विधायक ने मंच से ही कसम खा ली कि जब तक उनके क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प नहीं हो जाता, वे नंगे पैर ही रहेंगे.
