सूरत में भारी बारिश बनी काल, 7 दिन में 47 लोगों की गई जान
गुजरात के सूरत में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई भारी बारिश और बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है. कलेक्टर कार्यालय के मुताबिक, अब तक
गुजरात के सूरत में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुई भारी बारिश और बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है. कलेक्टर कार्यालय के मुताबिक, अब तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. प्रशासन का कहना है कि राहत और सफाई का काम तेजी से चल रहा है. फिलहाल शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं है.
