जिस आवाज से भरता था गरीबों का पेट, वह हमेशा के लिए थम गई
हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास शिवसेतु पर वर्षों से तीर्थयात्रियों से गरीबों के लिए भोजन कराने की अपील करने वाले भंडारा किंग बाबा
हरिद्वार की हर की पौड़ी के पास शिवसेतु पर वर्षों से तीर्थयात्रियों से गरीबों के लिए भोजन कराने की अपील करने वाले भंडारा किंग बाबा रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया. उनकी पहचान भंडारा कर दो बाबूजी की पुकार से थी. उनके निधन के बाद शिवसेतु पर बैठने वाले जरूरतमंदों के सामने भोजन की व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.
