थ्रेडिंग-वैक्सिंग छोड़ें, ₹10 की फिटकरी से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल
चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए उन्हें बार-बार पार्लर जाकर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवानी पड़ती है
चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं के लिए परेशानी बन जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए उन्हें बार-बार पार्लर जाकर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवानी पड़ती है, जिसमें उन्हें बहुत दर्द होता है. इसके साथ भी खर्चा भी होता है. लेकिन हर बार पार्लर जाना, दर्द सहना और पैसे खर्च करना आसान नहीं होता.
इसी वजह से महिलाओं के लिए ये बहुत बड़ी सिरदर्दी बन जाता है. अगर आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल आते हैं और आप भी दर्द और पार्लर जाने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको चेहरे के अनचाहे बाल साफ करने का एक आसान घरेलू तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से बिना ज्यादा पैसा खर्च इन्हें साफ कर सकते हैं.
इस घरेलू उपाय में आपको महज 10 रुपये में मिलने वाली फिटकरी का इस्तेमाल करना होता है. माना जाता है कि नियमित इस्तेमाल से ये बालों की ग्रोथ को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि इसका असर हर व्यक्ति की स्किन और बालों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है.
किन चीजों की होगी जरूरत? फिटकरी से चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आपको एक घरेलू लेप बनाना होगा. इसके लिए आपको बहुत ही आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत होगी.
