बासी पनीर की सब्जी खाने से बिगड़ी 11 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के धौलपुर जिले में बर्थडे पार्टी का बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार को भारी पड़ गया. बासी पनीर की सब्जी खाने के
राजस्थान के धौलपुर जिले में बर्थडे पार्टी का बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार को भारी पड़ गया. बासी पनीर की सब्जी खाने के बाद परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
