'ऊंचाई से डरने वाली अमायरा चौथी मंजिल से कैसे कूदी?', पेरेंट्स के टीचर्स से सवाल
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत के मामले में सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज के बाद
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की मौत के मामले में सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज के बाद उसके माता-पिता ने स्कूल और क्लास टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि अमायरा ने मदद के लिए कई बार टीचर से गुहार लगाई, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया.
