बर्थडे पार्टी के अगले दिन खाया बचा भोजन, एक ही परिवार के 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
राजस्थान के धौलपुर जिले में बर्थडे पार्टी के बाद बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया. मनिया थाना क्षेत्र के
राजस्थान के धौलपुर जिले में बर्थडे पार्टी के बाद बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया. मनिया थाना क्षेत्र के लूला का पुरा गांव में बासी भोजन खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. सभी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
